• Breaking News

    Wednesday, 3 May 2017

    बालों को हेल्‍दी रखना है तो हेयर स्‍पा है जरूरी!

    बालों को हेल्‍दी रखना है तो हेयर स्‍पा है जरूरी!


    बालों को हेल्‍दी रखना है तो हेयर स्‍पा है जरूरी!

    गर्मियां आ चुकी हैं और इसगर्मी में आपको अपने बालों का ख्याल रखने की बहुत ज्यादा जरूरत हैं. महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी सीरियस रहती हैं आखिर लंबे घने बालों की चाह किसे नहीं होती हैं. कौन नहीं चाहता कि बाल भी कोमल , मुलायम और सिल्की रहें और बालों में शाइन बनी रहें इसके लिए हेयर स्पा और मसाज करवाना बहुत ही जरूरी हैं. तो चलिए जानते हैं क्‍या है हेयर स्पा करवाने के फायदे.
    कंडीशनिंग-बालों को खूबसूरत और लंबे बाल करने के लिए हेयर स्पा करवाना चाहिए. हेयर स्पा बालों को मज़बूत करता है. ये बालों की जड़ों तक पहुंचकर बालों को मजबूती देता है, साथ ही साथ ये बालों का रुखापन भी खत्म कर देता हैं.
    डेंड्रफ- बालों में डेंड्रफ होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे बदलता मौसम, स्‍ट्रेस, बालों की सही तरीके से देखभाल ना हो पाना या फिर सिर की स्कीन में स्थित डेड सेल्‍स. लेकिन क्‍या आप जानते हैं हेयर स्पा बालों की डेंड्रफ को बिल्‍कुल खत्म कर देता हैं. बालों में हेयर स्पा (मसॉज) करने से माइंड भी रिलैक्‍स होता है और स्‍ट्रेस भी दूर होता है.
    हेयर ईचिंग- हेयर स्पा के दौरान बालों की मसाज करने से रक्त प्रवाह का संचार होता है. ये सिर की त्वचा में होने वाली खुज़ली को रोकता हैं और बढ़ती उम्र की समस्या को कम करता हैं.
    मानसिक तनाव- भागदौड़ भरी जिंदगी और काम का प्रेशर ही मानसिक तनाव का मुख्‍य कारण हैं. हेयर स्पा करने से ना सिर्फ बाल लंबे, घने और सुंदर बनते हैं बल्कि इससे स्‍ट्रेस भी कम होता है और बालों में जान आती है.
    आपको बता दें कि एक घंटे की मसाज में हेयर स्पा बालों को मज़बूत और कोमल करता हैं. लेकिन रोजाना हेयर स्पा करवाने से भी बालों का मॉयश्चर और बालों की चमक-दमक खत्‍म हो जाती है और बालों को भी नुकसान होता हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel