• Breaking News

    Wednesday, 22 March 2017

    .. तो इन वजहों से लंबे समय तक इस हीरोइन ने नहीं पहनी जींस!

    .. तो इन वजहों से लंबे समय तक इस हीरोइन ने नहीं पहनी जींस!


    ... तो इन वजहों से लंबे समय तक इस हीरोइन ने नहीं पहनी जींस!

    रियलिटी टीवी शख्सियत क्लोई कर्दशियां की अपनी डेनिम लाइन ‘गुड अमेरिकन’ है, लेकिन उनका कहना है कि बुटिक्स में जींस खरीदने जाने पर अपनी साइज को लेकर टिप्पणियां सुनने के बाद काफी लंबे समय तक उन्हें डेनिम पहनने को लेकर शर्मिदगी महसूस होती थी.
    क्लोई का कहना है कि पहले वह जीन्स पहनने से झिझकती थीं, क्योंकि कई बार जब वह अपनी बहनों किम और कर्टनी के साथ शॉपिंग के लिए जाती थीं, तब उन्हें अपनी फिगर के अनुरूप जीन्स चुनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी.
    क्लोई ने पत्रिका ‘ग्रेजिया’ से कहा, “जब मैं अपनी बहनों के साथ बड़े बुटिक्स में शॉपिंग के लिए जाती थी, तब वे 28 या 26 वेस्ट साइज की जींस खरीदती थीं.”
    उन्होंने कहा, “और मैं 31 साइज मांगती थी. तब सेल्स असिस्टें्ट मुझे देखकर अजीब-सी आवाज निकालती थीं और कहती थीं कि ‘हमारे पास यह साइज नहीं है.”‘
    क्लोई ने कहा, “इससे मुझे काफी शर्मिदगी होती थी और इस कारण लंबे समय तक मैंने जींस नहीं पहनी. इससे मुझे बेहद तकलीफ होती थी और काफी समय तक मैं उन शब्दों को लेकर दुखी रही.”

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel