यूपी पुलिस का कमाल : 72 घंटे में लड़कियों के 'अपहरण' के 27 मामले सुलझाए
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एसपी के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आई पुलिस ने पिछले 72 घंटे में अपहरण के 27 मामले सुलझाने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार 39 मामलों में से 27 लड़कियों को बरामद कर लिया गया है. शाहजहांपुर में ये बरामदगी अभी तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है.
लाईन हाजिर हुए 13 दारोगाओं ने ही यह बरामदगियां की हैं
सबसे खास बात यह है कि लापरवाही के आरोप में लाईन हाजिर हुए 13 दारोगाओं ने ही यह बरामदगियां की हैं. पुलिस अधीक्षक की ओर से अतिरिक्त फोर्स देकर उन सबको यह काम सौंपा गया था. दरअसल शाहजहांपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पिछले एक साल में 39 लड़कियों का अपहरण किया गया था.
मुकदमें में जांच कर रहे दरोगाओं की लापरवाही बढ़ती गई
इन अपहरण के मामले 10 थाना क्षेत्रों मे दर्ज किए गए थे. एक साल बीत जाने के बाद भी मुकदमें में जांच कर रहे दरोगाओं की लापरवाही बढ़ती गई. जिसके चलते एसपी केबी सिंह ने लापरवाही देखते हुए 13 को लाईन हाजिर कर दिया. सभी दरोगा को 72 घंटे में 39 लङकियों को बरामद करने का अल्टीमेटम दे दिया.
जिसमें 27 लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया
जिसके बाद एसपी के आदेश पर एक स्पेशल अभियान चलाया. जिसमें 27 लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया. वही बाकी बची 12 लड़कियों की तलाश तेज कर दी है. पुलिस ने चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में छापेमारी करके 27 लड़कियों को बरामद कर लिया है.
No comments:
Post a Comment