• Breaking News

    Wednesday, 19 April 2017

    गर्मी की छुट्टियां मनाने जाने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

    गर्मी की छुट्टियां मनाने जाने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान


    फाइल फोटो

    गर्मियों में घूमने जाने से पहले इस मौसम के अनुकूल कपड़े पैक करने से लेकर स्नैक पैक करने और कई अन्य चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। त्वचा विशेषज्ञ निवेदिता दादू (स्किनोलॉजी स्किन एंड हेयर क्लीनिक) और स्त्री रोग-आईवीएफ विशेषज्ञ अनुभा सिंह (शांता आईवीएफ सेंटर) ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं:
    - गर्मियों में अगर आपकी योजना घूमने-फिरने की है तो आरामदेह कपड़े ही साथ लेकर जाएं। सूती कपड़ों, ढीले टॉप्स, आरामदेह जूतों को पैक करें। आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लास और धूप से त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन ले जाना नहीं भूलें।
    - सड़कों पर लगने वाले भोजन के स्टॉलों से खाना नहीं खाएं। इससे गैस बनने, अपच और डिहाइड्रेशन हो सकता है। ज्यादा तैलीय भोजन का सेवन नहीं करें, इसके बजाय ठंडा और तरल पदार्थो जैसे जूस, तरबूज आदि का सेवन करें।
    - अपने साथ कुछ दवाएं भी ले जाएं। जैसे अपच, उल्टी को रोकने वाली गोली, ओरल रिहाइड्रेशन पाउडर आदि।
    - कार, विमान या बस से यात्रा करने के दौरान अपना पसंदीदा तकिया जरूर ले जाएं, जिससे आपको पीठ या गर्दन में किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं हो।
    - थकान से बचने के लिए बीच-बीच में रुक कर थोड़ा आराम भी कर लें।
    - अगर आप गर्भवती हैं तो शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। तरल पदार्थो का सेवन करती रहें और कुछ हल्का भोजन भी अपने साथ रखें और बीच-बीच में खाती रहें ताकि आपको और अपके अंदर पल रहे बच्चे को भूख महसूस नहीं हो।
    - बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय या घरेलू यात्रा करने से पहले किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel