• Breaking News

    Wednesday, 5 April 2017

    चीन को ये बताने का हक नहीं है कि भारत क्या करे, क्या नहीं: खांडू

    चीन को ये बताने का हक नहीं है कि भारत क्या करे, क्या नहीं: खांडू


    चीन को ये बताने का हक नहीं है कि भारत क्या करे, क्या नहीं: खांडू

     अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि चीन को भारत को यह कहने का हक नहीं है कि वह देश में दलाई लामा की गतिविधि को लेकर क्या करें, क्या ना करें.
    उन्होंने कहा, ‘‘चीन को हमें यह बताने का कोई हक नहीं है कि हम (दलाई लामा की गतिविधि को लेकर) क्या करें क्या ना करें. वह हमारा सीधा सीधा पड़ोसी नहीं है. भारत की सीमा तिब्बत से लगी है, चीन से नहीं.’’
    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वास्तविकता में मैकमोहन रेखा भारत और तिब्बत की सीमा निर्धारित करती है.’’ वह कल गुवाहाटी से बोम्डिला की आठ घंटे की यात्रा के दौरान दलाई लामा के साथ थे. उन्होंने कहा कि यह कठिन यात्रा करना तिब्बती अध्यात्मिक गुरू की ओर से एक साहसी फैसला था.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel