• Breaking News

    Saturday, 25 March 2017

    भारत आया नोकिया का फोन 32GB स्टोरेज वाला नोकिया 150 फोन , कीमत 1950

    भारत आया नोकिया का फोन 32GB स्टोरेज वाला नोकिया 150 फोन , कीमत 1950


    भारत आया नोकिया का फोन 32GB स्टोरेज वाला नोकिया 150 फोन , कीमत 1950

    नोकिया का नया स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है. ये नोकिया 6, नोकिया 5 या नोकिया 3310 नहीं है बल्कि कंपनी का नया फीचर फोन नोकिया 150 है जिसे कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था. भारत में ये डिवाइस 1950 रुपये में एमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.
    नोकिया 150 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 2.4 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसका डिस्प्ले 240X320 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. कैमरे की बात करें तो इस फोन में वीजीए रिजॉल्यूशन का कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है. इसे पावर देने के लिए 1020 mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा का है कि बैटरी इसे 22 घंटे का टॉक टाइम और 31 दिन (सिंगल सिम के लिए) का स्टैंडबाइ टाइम देती है.
    स्टोरेज की बात करें तो ये डिवाइस खास तौर पर इंप्रेस करेगा. इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. जो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाई जा सकेगी.
    नोकिया 150 में माइक्रो- USB,3.5mm एवी कनेक्टर, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और mp3 प्लेयर जैसे ऑप्शन दिए गए हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel