• Breaking News

    Saturday, 25 March 2017

    Jio का नया ऑफर, ग्राहकों को दे रहा है 120GB 'फ्री डेटा'

    Jio का नया ऑफर, ग्राहकों को दे रहा है 120GB 'फ्री डेटा'


    Jio का नया ऑफर, ग्राहकों को दे रहा है 120GB 'फ्री डेटा'

    जियो अपने ग्राहकों को 31 मार्च तक फ्री सेवा देगी और कंपनी ने इस तारीख तक ही अपने यूजर्स को प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए भी इसी तारीख की डेडलाइन दी है. कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी का कहना है कि जियो अब 31 मार्च से पेड सर्विस होगा. अब फ्री डेटा और कॉलिंग का ऑफर कंपनी नहीं देगी.
    रिलायंस जियो ने प्राइममेंबरशिप के बाद Buy One Get One Free ऑफर का ऐलान किया था. इस ऑफर में कंपनी 303 रुपये का प्लान लेने वालों को 5 जीबी 4G मुफ्त डेटा और 499 रुपये वाले प्लान में 10 जीबी फ्री 4G डेटा देने करा ऐलान किया था. पहले ये प्लान सिर्फ एक महीने के लिए वालिड था लेकिन अब जियो का नया प्लान सामने आया है जिसमें आप 1 साल तक के लिए ये फ्री मंथली डेटा पा सकते हैं. इस तरह 10जीबी 12 महीने तक फ्री डेटा मिला तो यूजर को साल का 120 जीबी फ्री डेटा देगा.
    क्या है फ्री डेटा पाने की प्रक्रिया
    60 जीबी फ्री डेटा (303 रुपये प्लान) और 120 फ्री जीबी डेटा (499 प्लान) पाने के लिए यूजर को 12 महीने का रिचार्ज एक साथ कराना होगा. अगर आप 303 रुपये वाला प्लान लेते हैं तो 3636 रुपये का रिचार्ज एक साथ कराना होगा इसमें आप 28 जीबी/महीने डेटा के साथ 5 जीबी एडिशनल डेटा पाएंगे. इस तरह आप 60 जीबी फ्री डेटा पा सकते हैं. इसी तरह 499 प्लान लेने वाले यूजर को 12 महीनों के लिए एक साथ 5,988 रुपये का रिचार्ज कराना होगा इसके बाद यूजर को 120 जीबी फ्री डेटा मिलेगा. ये डेटा हर महीने 10 जीबी के रुप में मिलेगा.
    कैशबैक ऑफर
    अगर यूजर 99 रुपये मेंबरशिप और 303 रुपये का टैरिफ रिचार्ज करता है तो उसे इन दो रिचार्ज पर (50+50) 100 रुपये का कैश बैक मिल जाएगा और इस तरह कंपनी की प्राइम मेंबरशिप फीस उसे वापस मिल जाएगी. हालांकि ये कैश बैक ऑफर है तो आपको पहले रिचार्ज करना होगा और दो वर्किंग दिन में ही आपको ये कैशबैक मिल जाएगा. कंपनी का ये ऑफर जियो यूजर्स के लिए फायदे की डील बन सकता है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel