• Breaking News

    Friday, 31 March 2017

    नमक के पानी से गार्गल करने के ये फायदे जानते हैं आप!

    नमक के पानी से गार्गल करने के ये फायदे जानते हैं आप!


     नमक के पानी से गार्गल करने के ये फायदे जानते हैं आप!

    अधिकत्तर लोग नमक के पानी से गार्गल करने के बारे में जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इसके कई फायदे हैं. इससे ना सिर्फ गले की सूजन कम होती है बल्कि ये गले को दर्द से भी निजात दिलाता है.
    जानें क्या हैं साल्ट वाटर गार्गल-
    गले में अंदरूनी सूजन को कम करने के लिए गार्गलिंग बेहतरीन उपाय है. नमक के पानी से गले में आसानी से फ्लूड जा पाता है और स्वैल टिश्यूज को आराम मिलता है. एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर गरारे किए जाते हैं.
    साल्ट वाटर गार्गल के फायदे-
    क्लीन थ्रोट- साल्ट वाटर गार्गल केवल एसिड को न्यू‍ट्रलाइज ही नहीं करता बल्कि थ्रोट को भी क्लीन करता है. ये माउथ वॉश की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे मुंह के बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं.
    पीएच बैलैंस मेंटेन-
    बैक्टीरिया अक्सर माउथ के नैचुरल पीएच बैलेंस को डिस्टर्ब कर देते हैं. साल्ट गार्गल माउथ के नैचुरल पीएच बैलेंस को मेंटेन करता है.
    नेजल कंजेशन में आरामदायक-कई रिसर्च ये बता चुकी हैं कि सालिन सॉल्यूशन उन लोगों का आराम पहुंचाता है तो साइनस रिलेटिड प्रॉब्लम्स से गुजर रहे हैं. एक दिन में चार बार ऐसे लोगों को नमक के पानी के गार्गल करने चाहिए.
    प्रमोट हेल्दी गम्स-सालिन सॉल्यूशन हेल्दी गम्स को प्रमोट करता है. ये मुंह की मसल्स पेन को दूर करता है और मुंह पड़ने वाले छाले और रेडनेस से बचाता है.
     
    ब्ल्ड सर्कुलेशन बढ़ाता है-हल्के गुनगुन पानी में नमक डालकर गार्गल करने से इफेक्टिव एरिया में हीट बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है. टॉसिंल्स के दौरान भी इसे करने से आराम पहुंचता है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel