• Breaking News

    Monday, 3 April 2017

    नहीं रहा जियो फ्री, अब हर सर्विस के लिए देने होंगे पैसे!

    नहीं रहा जियो फ्री, अब हर सर्विस के लिए देने होंगे पैसे!


    नहीं रहा जियो फ्री, अब हर सर्विस के लिए देने होंगे पैसे!

    जियो के यूजर्स अब प्राइम मेंबरशिप 15 अप्रैल तक ले सकते हैं. लेकिन अगर आपने अबतक प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है तो आज से आपके जियो नंबर के साथ क्या होगा ये सवाल आपको परेशान कर रहा होगा. आपके इसी सवाल का जवाब लेकर हम आए हैं.
    अगर प्राइम सब्सक्रिप्शन लेकर नहीं कराया रिचार्जः अगर आपने 99 रुपये देकर प्राइम मेंबरशिप ले ली है. लेकिन 303 रुपये का रिचार्ज नहीं किया है. उनका सिम काम करेगा लेकिन कॉल और मैसेज नहीं कर पाएंगे. कंपनी आपको 90 दिन का वक्त देगी और अगर कोई रिचार्ज नहीं किया गया तो जियो सिम डिएक्टिवेट हो जाएगी.
    अगर प्राइम सब्सक्रीप्शन भी नहीं लियाः अगर आपने जियो का ना तो प्राइम मेंबरशिप रजिस्टेशन और कोई प्लान भी नहीं लिया साथ ही कोई रिचार्ज भी नहीं कराया है तो इसका मतलब है कि आप जियो की कोई सेवा नहीं ले रहे. ऐसे में एक निर्धारित वक्त (लगभग 90 दिन) के बाद आपकी सिम डिएक्टिवेट हो जाएगी.
    जियो के मौजूदा प्लान
    • जियो के 149 पैक में यूजर को 2 जीबी 4G डेटा और फ्री लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिल रहा है. इस पैक में डेटा के लिए कोई FUP लिमिट नहीं होगी. रोमिंग फ्री होगी. वैलिडिटी 28 दिन.
    • 303 रुपये के प्लान को कंपनी ने मेंबरशिप के साथ ही इंट्रोड्यूस किया था. इसके तहत ग्राहक को वो सारी सुविधाएं मिलेंगी जो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत मिल रही थी. 1 जीबी हर दिन 4G डेटा इसके साथ ही अनलिमिटेड फ्री लोकल-एसटीडी कॉलिंग. वैलिडिटी 28 दिन होगी. ( ये प्राइम मेंबरशिप प्लान है )
    • 499 रुपये में हर दिन 2जीबी 4G डेटा यानी कुल मिलाकर 56 जीबी 4G डेटा मिलेगा. इसके साथ ही फ्री अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग. वैलिडिटी 28 दिन होगी. ( ये प्राइम मेंबरशिप प्लान है. )
    • 999 रुपये में रिलायंस जियो यूजर्स को 60जीबी 4G डेटा दे रहा है. इस पैक में डेटा के लिए कोई FUP लिमिट नहीं होगी. इसका मतलब है कि इस पैक में यूजर एक दिन में 1 जीबी डेटा से ज्यादा इस्तेमाल कर सकेगा. साथ ही अनलिमिटेड फ्री लोकल-एसटीडी कॉलिंग. वैलिडिटी 60 दिन होगी.
    • 1,999 कीमत वाले पैक में 125जीबी 4G डेटा मिलेगा. कोई FUP लिमिट नहीं होगी. इसका मतलब है कि इस पैक में यूजर एक दिन में 1 जीबी डेटा से ज्यादा इस्तेमाल कर सकेगा. साथ ही अनलिमिटेड फ्री लोकल-एसटीडी कॉलिंग. वैलिडिटी 90 दिन होगी.
    • JIO-PLANS1
    Jio Summer Surprise
    इसके साथ ही कंपनी ने एक और बड़े ऑफर का ऐलान किया है. जिसका नाम है Jio Summer Surprise. इसके तहत अगर जियो यूजर 15 अप्रैल से पहले 99 और 303 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें जियो अगले तीन महीने तक फ्री सेवाएं देगी और उनका रिचार्ज के लिए किया गया भुगतान जुलाई महीने से लागू होगा. यानी अगर आप 15 अप्रैल से पहले प्राइम सदस्यता लेते हैं और 99 रुपये के साथ 303 का टैरिफ रिचार्ज कराते हैं तो आपको तीन महीने तक कंप्लीमेंट्री (फ्री) डेटा मिलेगा जो अबतक मिल रहा है और इसके बाद जुलाई से आपके द्वारा किया गया भुगतान लागू होगा. यानी आपने जो पैसे आज भरे उस कीमत का टैरिफ जुलाई में इस्तेमाल करेंगे.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel