• Breaking News

    Monday, 3 April 2017

    एयरटेल नहीं है 'fastest network’, विज्ञापन से हटानी होगी ये लाइन

    एयरटेल नहीं है 'fastest network’, विज्ञापन से हटानी होगी ये लाइन


    एयरटेल नहीं है 'fastest network’, विज्ञापन से हटानी होगी ये लाइन

    एडवरटाइजिंग एजेंसी काउंसिल ऑफ इंडिया ASCI ने भारती एयरटेल को ‘फास्टेस्ट नेटवर्क’ लाइन अपने विज्ञापन से हटाने के निर्देश दिए हैं. काउंसिल ने कहा है कि एयरटेल इस विज्ञापन में सुधार करे या फिर इसे हटाए. मोबाइल इंटरनेट स्पीड टेस्ट फर्म Ookla ने एयरटेल को ‘भारत का फास्टेस्ट नेटवर्क’ बताया था.
    हाल ही में रिलायंस जियो ने इस दावे को चुनौती दी थी. साथ ही जियो ने ओक्ला (Ookla) को कानूनी नोटिस जारी किया था. जियो का कहना था कि Ookla एक व्यावसायिक संगठन है और पैसे लेकर अवार्ड देती है. सरकार की ओर से उसे कोई मान्यता नहीं मिली हुई है.
    आपको बता दें कि एय़रटेल ने अपना विज्ञापन Ookla औऱ स्पीडटेस्ट डॉट नेट की ओर से दिए गए ‘India’s Fastest Mobile Carrier’ के अवार्ड को आधार बनाकर तैयार किया है. हालांकि इसल विवाद पर एयरटेल ने बचान में कहा था कि ब्रांडबैंड टेस्टिंग और वेब बेस्ड नेटवर्क डॉयगोनिस्टक एप्लिकेशन में Ookla दुनिया की अग्रणी कंपनी है और उसने एयरटेल को भारत का सबसे तेज नेटवर्क कहा है. इसका विज्ञापन में भी साफ तौर पर जिक्र है. ग्राहकों ने Ookla के स्पीडटेस्ट एप के जरिए इंटरनेट की गति जांची और इन्ही जांच के विश्लेषण के आधार पर Ookla ने अपने नतीजे सामने रखे.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel