• Breaking News

    Monday, 3 April 2017

    आलसी लोगों के साथ रहेंगे तो आपको हो सकता है ये नुकसान!

    आलसी लोगों के साथ रहेंगे तो आपको हो सकता है ये नुकसान!


    आलसी लोगों के साथ रहेंगे तो आपको हो सकता है ये नुकसान!

    क्या आपके फ्रेंड्स या फिर को-वर्कर्स आलसी हैं? अगर हां, तो आपको ऐसे लोगों से तुरंत दूर हो जाना चाहिए. ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है.
    शोधकर्ताओं ने रिसर्च में पाया कि लोग सिर्फ दूसरों का एटीट्यूट ही पिक नहीं करते बल्कि आलसीपन, बेचैनी और बुद्धिमानी को भी पिक कर लेते हैं और उनके बिहेवियर में भी आलसीपन आ जाता हैं.
    फ्रैंच के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल रिसर्च (INSERM) के शोधकर्ता जेन डॉनि‍जियू के मुताबिक आलसीपन यानि लेजीनेस एक संक्रामक रोग हैं. आलसीपन, बेचैनी और बुद्धिमानी तीन ऐसी चीजें हैं जिनमें लोग आलसपन और बेचैनी को जल्दी एडॉप्ट करते हैं.
    रिसर्च में ये भी पाया गया है कि आलसीपन ऐसी समस्या है जिससे कंपनियों को फाइनेंशियल नुकसान होता है. दरअसल, आलसपन के कारण व्यक्ति खुद को इंप्रूव नहीं कर पाता और दूसरे भी आलसपन से इफेक्ट होते हैं

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel