• Breaking News

    Sunday, 26 March 2017

    क्या दिल्ली में भी उत्तर प्रदेश की तरह बनेगा एंटी रोमियो दस्ता? दिल्ली पुलिस का है यह जवाब

    क्या दिल्ली में भी उत्तर प्रदेश की तरह बनेगा एंटी रोमियो दस्ता? दिल्ली पुलिस का है यह जवाब


    क्या दिल्ली में भी उत्तर प्रदेश की तरह बनेगा एंटी रोमियो दस्ता? दिल्ली पुलिस का है यह जवाब

     दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में बीजेपी के जीत के बाद एक बार फिर एंटी रोमियो दस्ता एक्टिव हो गया है और ऐसे में कहा जाने लगा कि दिल्ली पुलिस भी उत्तर प्रदेश जैसा एंटी रोमियो दस्ता शुरू करने पर विचार कर रही है. लेकिन, दिल्ली पुलिस ने इन अटकलों को खारिज किया है.

    ऐसी खबरें थीं कि दिल्ली पुलिस ऐसे क्षेत्रों में गश्त के लिए महिला दस्ते लगाने पर विचार रही है जो महिला स्कूटर चालकों के लिए अनुकूल नहीं हैं. जहां पर महिलाओं और लड़कियों से ज्यादा छेड़खानी की खबरें आती हैं.

    दिल्ली पुलिस प्रवक्ता ने फिलहाल उत्तर प्रदेश जैसी किसी पहल से इनकार किया.

    विशेष पुलिस आयुक्त (अभियान) एवं दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक ने कहा, ‘‘फिलहाल ऐसे दस्ते का कोई प्रस्ताव नहीं है. दिल्ली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं पीछा करने के मुद्दे पर संवेदनशील है.’’

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel