• Breaking News

    Sunday, 26 March 2017

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन, मठ में भव्य जश्न का आयोजन

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन, मठ में भव्य जश्न का आयोजन


    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन, मठ में भव्य जश्न का आयोजन

     मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है. दिन की शुरुआत उन्होंने गायों को चारा खिलाने के साथ की. आज ही गोरखनाथ मठ में भव्य जश्न का आयोजन किया गया है जिसमें गृहमंत्री राजनाथ मुख्य अतिथि होंगे. इससे पहले शनिवार को गोरखनाथ पहुंचने पर योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत हुआ. लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने भी आश्वासन दिया कि उनकी सरकार किसी का तुष्टिकरण नहीं करेगी. सीएम योगी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को एक लाख रुपये का अनुदान देने का एलान किया.

    साथ ही कैलाश मानसरोवर भवन के निर्माण का भी वादा किया. अपने भाषण में सीएम योगी ने कानून व्यवस्था को लेकर लोगों को भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है.
     
    yogi adityanath feeding cow
    सुबह मठ में गाय को कुछ खिलाते योगी आदित्यनाथ...

    बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार योगी आदित्‍यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे थे जहां उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया. लोगों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा, 'य‍ह नागरिक अभिनंदन मेरा नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता का अभिनंदन है जिसने भारतीय जनता पार्टी और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर और बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह की रणनीति के अंतरगत बीजेपी को यूपी में प्रचंड बहुमत दिया है, इसके लिए मैं यूपी की 22 करोड़ जनता का अभिनंनदन करता हूं.'

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘एक बड़ी योजना के साथ हम कार्य प्रारंभ करने वाले हैं. उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति चाहे वह किसी तबके या क्षेत्र का हो, कभी भी अपने को उपेक्षित महसूस नहीं करेगा.’’ उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर कार्य कर रही है. कुछ निर्णय लिये लेकिन हो सकता है कि तमाम लोग तमाम प्रकार की बातें कर रहे हों. ‘‘सबको बताना चाहता हूं कि भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में जो बातें कही हैं, हम अक्षरश: उनका अनुपालन करेंगे. सरकार उत्तर प्रदेश को देश के विकसित से विकसित प्रदेश के रूप में स्थापित करने में सफल होगी.’’ योगी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन होगा. जनता के प्रति संवेदनशील प्रशासन होगा. गुंडाराज पूरी तरह समाप्त होगा. अराजकता का कोई स्थान नहीं होगा.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel