ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बॉलर शॉन टेट ने क्रिकेट को कहा अलविदा!
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के 34 साल के तेज़ गेंदबाज़ शॉन टैट ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है. अपनी तेज़ गति से विपक्षी बल्लेबाजों के लिए खौफ बनने वाले शॉन टेट ने इस बात की घोषणा रविवार को की. टेट लंबे समय से कोहनी में चोट से जूझ रहे थे इसी वजह से उन्होंने आखिरकार ये बड़ा फैसला लिया.
दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ शॉन टेट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी गेंदबाजी से खास योगदान दिया. जहां उन्होंने अपनी सटीक लाइन, लेंग्थ और स्पीड से विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों को छकाया है, वहीँ उन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका भी निभाई है. अपने समय में वह बल्लेबाजों के लिए खौफ बन चुके थे, जिससे विपक्षी बल्लेबाज़ उनकी गेंदों में तूफानी गति होने के कारण उनका सामना करने से कतराते थे.
शॉन टेट ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 35 वनडे, 21 टी20 और 3 टेस्ट मैच खेले हैं. वनडे क्रिकेट करियर में उनके नाम 62, टी20 में 28 और टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट दर्ज हैं. वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन 39/4, जबकि टी20 में 13/3 और टेस्ट क्रिकेट में 97/3 रहा है. वनडे में उनका गेंदबाज़ी औसत 23.56, जबकि टी20 में 21.03 तथा टेस्ट में 60.40 का रहा है.
आपको बता दें कि टेट हाल ही में प्रवासी भारतीय नागरिक के रूप में भारत के नागरिक बने हैं.
No comments:
Post a Comment