• Breaking News

    Monday, 27 March 2017

    जडेजा ने 1000 रन और 100 विकेट का लगाया डबल पंच

    जडेजा ने 1000 रन और 100 विकेट का लगाया डबल पंच


    जडेजा ने 1000 रन और 100 विकेट का लगाया डबल पंच

    सर रविंद्र जडेजा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं. रविंद्र जडेजा ने धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी नाबाद 16 रन की पारी के दौरान 1000 टेस्ट रन और 100 विकेट का ‘डबल’ पूरा किया.  इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वे दसवें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं.
    जडेजा को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 12 रन की जरूरत थी. अपना 30वां टेस्ट मैच खेल रहे सौराष्ट्र के इस ऑलराउंडर के नाम पर अब 1004 टेस्ट रन और 139 विकेट दर्ज हैं. जडेजा वनडे में इस तरह का डबल पहले ही पूरा कर चुके थे.
    भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है.
    1. वीनू मांकड़: 2109 रन, 162 विकेट
    2. कपिल देव: 5248 रन, 434 विकेट
    3. रवि शास्त्री: 3830 रन, 151 विकेट
    4. अनिल कुंबले: 2506 रन, 619 विकेट
    5. जवागल श्रीनाथ: 1009 रन, 236 विकेट
    6. हरभजन सिंह: 2224 रन, 417 विकेट
    7. इरफान पठान: 1105 रन, 100 विकेट
    8. जहीर खान: 1231 रन, 311 विकेट
    9. रविचंद्रन अश्विन: 1903 रन, 272 विकेट
    10. रविंद्र जडेजा: 1004 रन, 139 विकेट

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel