एशिया कप: तीरंदाजों ने साधा स्वर्ण पर निशाना, ईरान को हराया
भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने रविवार को एशिया कप वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट में कंपाउंड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया. अमन सैनी, रॉबर्ट सिंह कीथल्लकपम और शिवांस अवस्थी वाली भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को एक अंक से मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया. भारतीय पुरुष टीम ने 231-230 से जीत हासिल की.
पहले राउंड में दोनों ही टीमों ने 58-58 का स्कोर किया. दूसरे राउंड में भारतीय टीम जहां एकबार फिर 58 अंक लेने में सफल रही, वहीं ईरान 56 अंक हासिल कर दो अंक से पिछड़ गई. तीसरे राउंड में ईरान ने भारत के 56 अंकों के मुकाबले 57 अंक हासिल कर स्कोर का अंतर एक अंक कम कर लिया.
भारतीय टीम एक अंक की बढ़त के साथ अंतिम चौथे राउंड में पहुंची. चौथे राउंड में दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 59-59 का समान स्कोर किया. इसके साथ ही भारतीय टीम एक अंक के अंतर से जीत हासिल करने में सफल रही.
No comments:
Post a Comment