लेगिंग्स पहनकर पहुंचीं लड़कियों को यूनाइटेड एयरलाइन्स ने फ्लाइट में जाने से रोका
यूनाइटेड एयरलाइन्स ने दो लड़कियों को फ्लाइट में सफर करने से इसलिए रोक दिया गया क्योंकि उन्होंने लेगिंग्स पहनी हुई थी. घटना के बाद सोशल मीडिया पर अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइन्स के खिलाफ लोगों ने जमकर नाराजगी जाहिर की.
मामला सोमवार सुबह की है जब अमेरिका के यूनाइटेल एयरलाइन्स का विमान डेनवर से मिनीपोलिस जा रहा था. इस दौरान डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के गेट पर सोशल एक्टिविस्ट शेन्नोन वॉट्स को लेगिंग्स पहने होने के कारण फ्लाइट में सफर करने से रोक दिया गया.
शेन्नोन वॉट्स ने मामले को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए और यूनाइटेड एयरलाइन्स पर सवालों की झड़ी लगा दी. उन्होंने ट्वीट किया कि मुझे डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लेगिंग्स बदलने के लिए दबाव डाला गया, कहा गया कि लेगिंग्स बदलो या फिर किसी और ड्रेस से उसे कवर करो. साथ ही वॉट्स ने सवाल भी उठाया कि अमेरिकी पुलिस महिलाओं के कपड़ों को लेकर ऐसा बर्ताव कब से करने लगी?
हालांकि, मामले के बाद यूनाइटेड एयरलाइन्स ने ट्वीट किया और लिखा कि लड़कियों के लेगिंग्स( पहनकर फ्लाइट में सफर करना कंपनी के नियम के खिलाफ है. कंपनी को हक है कि सफर के दौरान अगर पैसेंजर्स ने कॉन्ट्रैक्ट ऑफ कैरेज के तहत कपड़े नहीं पहने हैं तो उन्हें रोका जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने कपड़े पहनने के गाइडलाइन्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.
मामला बढ़ता देख यूनाइटेड एयरलाइन्स ने दोबारा ट्वीट किया और अपने पैसेंजर्स के लिए लिखा कि आपके लेगिंग्स का स्वागत है. साथ ही कंपनी के 'पास यात्रा विशेषाधिकार' की जानकारी भी ट्वीट की. गौरतलब है कि दोनों लड़कियां यूनाइटेड एयरलाइन्स के इम्पलॉई पास पर सफर कर रही थीं.
To our customers…your leggings are welcome! Learn more about our company’s pass travel privilege: bit.ly/2n74ILT.

No comments:
Post a Comment