• Breaking News

    Wednesday, 29 March 2017

    सीएम योगी का बड़ा बयान, ‘नकल रोकने के लिए ऐसा करें कि सबको सबक मिले’

    सीएम योगी का बड़ा बयान, ‘नकल रोकने के लिए ऐसा करें कि सबको सबक मिले’


    Image result for yogi aditya nath

    नकल पर नकेल कसने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की है. इस बैठक में सीएम योगी ने साफ कहा है कि जहां कहीं भी नकल हो रही है उसे रोकने के लिए ऐसा करें कि भविष्य में सबको एक सबक मिले.’’
    नकल रोकने के लिए क्या-क्या उपाय किए जा रहे हैं- सीएम योगी
    योगी ने कहा, ‘’जो भी नकल कर रहे हैं या करवा रहे हैं उन्हें ऐस सबक मिले की वह आगे से कभी ऐसा नहीं करें.’’ यीगो के साथ इस बैठक में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी शामिल हुए थे. दिनेश शर्मा के पास शिक्षा विभाग भी है. करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों से पूछा कि नकल रोकने के लिए क्या-क्या उपाय किए जा रहे हैं.
    यूपी में चल रही है दसवीं और बारहवीं की परीक्षा
    यूपी में दसवीं और बारहवीं की अभी परीक्षा चल रही है, पिछले कई दिनों से यूपी के अलग अलग इलाकों से खुलेआम नकल की तस्वीरें लगातार सामने आ रही है, कल ही सरकार ने नकल के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर 0522- 2236760 भी जारी किया था.  इसके अलावा शिकायत के लिए एक व्हाट्सएप नंबर 9454457241 भी जारी किया गया है.
    मथुरा में नकल के बाद परीक्षा रद्द
    मथुरा के एक इंटर कॉलेज में दसवीं की परीक्षा के दौरान नकल की तस्वीरें सामने आई हैं. अंदर अंग्रेजी का पेपर चल रहा था और बाहर से नकल कराने वाले लटक लटक कर पर्चियां पहुंचा रहे थे. प्रशासन को जब जानकारी मिली तो फौरन इस सेंटर की परीक्षा रद्द कर दी गई.
    नकल रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को बदलने की जरूरत- दिनेश शर्मा
    सूबे के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा का कहना है कि नकल रोकने के लिए पूरी परीक्षा प्रणाली को बदलने की जरूरत है और इस पर काम शुरू हो गया है. दिनेश शर्मा ही नहीं केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री महेंद्र पांडेय तो खुलकर नकल के लिए पुरानी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.
    बात तो सही भी है, क्योंकि परीक्षा की तैयारियां तो अखिलेश राज में ही हो गई थी. लेकिन योगी राज में भी नकल के नक्कालों पर असर नहीं दिख रहा है. क्योंकि नकल की ऐसी तस्वीरें सिर्फ एक सेंटर से नहीं आ रही.जगह जगह से रोज ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel