सीएम योगी ने लगाई पुलिसवालों की क्लास, बोले- ‘लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी’
फुल एक्शन में चल रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिसवालों की क्लास लगाई. कल यूपी के डीजी और एडीजी रैंक के अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम योगी ने साफ किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
शपथ लेने के बाद से कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी लगातार एक्शन में हैं. ये योगी के आदेश का नतीजा ही है कि यूपी के शहरों में पुलिस के अधिकारी शाम होते ही जवानों के साथ पैदल गश्त करते नजर आते हैं.
सीएम योगी ने कल पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम सुझाव दिए. करीब 40 मिनट तक चली बैठक में सिर्फ योगी ही बोले.
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा–
- कानून का राज सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है.
- पुलिस काम करने के तरीके में बदलाव लाए जिससे जनता को राहत और सुरक्षा महसूस हो.
- पुलिस छोटी से छोटी घटनाओं का संज्ञान ले और जनता से सीधा संवाद बनाएं.
- शिकायत करने वालों के साथ थाने में अच्छा बर्ताव हो.
- पुलिस अधिकारी कुछ समय निकालकर जवानों के साथ अलग अलग क्षेत्रों में कुछ किलोमीटर पैदल निकलें.
रविवार को सीएम के ट्वीट के बाद से पुलिस शाम में पैदल मार्च शुरू भी कर चुकी है. इन सबके अलावा सीएम ने बैठक में ये भी कहा–
- सुरक्षा और शांति के लिए खतरा पैदा करने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाए.
- खनन, वन, गो-माफिया और भू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने का भी सीएम योगी ने आदेश दिया.
- एसिड अटैक और उत्पीड़न जैसी घटनाओँ पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो.
23 मार्च को सीएम योगी लखनऊ के हजरतगंज थाने अचानक पहुंच गए थे. तब उन्होंने कहा था आगे भी वो थाने का इंस्पेक्शन करते रहेंगे. यही बात सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक में भी दोहराई है कहा है कि जमीन पर कानून व्यवस्था में सुधार के लिए क्या काम हो रहा है ये जानने के लिए वो रियलिटी टेस्ट करते रहेंगे.
No comments:
Post a Comment