• Breaking News

    Wednesday, 29 March 2017

    समाजवादी पार्टी विधानमण्डल दल के नेता बने अखिलेश यादव, बैठक में नहीं पहुंचे आजम और शिवपाल

    समाजवादी पार्टी विधानमण्डल दल के नेता बने अखिलेश यादव, बैठक में नहीं पहुंचे आजम और शिवपाल


    समाजवादी पार्टी विधानमण्डल दल के नेता बने अखिलेश यादव, बैठक में नहीं पहुंचे आजम और शिवपाल

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज सर्वसम्मति से पार्टी विधानमण्डल दल का नेता चुन लिया गया. एसपी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी विधानमण्डल दल की राज्य मुख्यालय पर बैठक हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से विधानमण्डल दल का नेता चुन लिया गया.
    विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के चयन का अधिकार
    राजेन्द्र चौधरी ने यह भी बताया कि विधानमण्डल दल ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के चयन का अधिकार भी अखिलेश को दे दिया है. इससे पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक राम गोविन्द चौधरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष का नेता मनोनीत किया गया. आपको बता दें कि विधानमंडल के उच्च सदन में अहमद हसन एसपी के नेता हैं. अखिलेश इस समय विधान परिषद के सदस्य हैं.
    बैठक में नहीं पहुंचे शिवपाल सिंह यादव और आजम खान
    एक सवाल के जवाब में राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि विधानमण्डल दल की आज की बैठक में शिवपाल सिंह यादव और आजम खान नहीं पहुंचे. माना जा रहा है कि मजबूत दावेदारी होने के बावजूद अखिलेश ने इन दोनों को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने का मौका नहीं दिया. इससे दोनों ही नेता नाराज हैं.
    आजम और शिवपाल को दरकिनार कर राम गोविन्द को बनाया विपक्ष का नेता
    अखिलेश ने कल अपने विश्वासपात्र विधायक राम गोविन्द चौधरी को वरिष्ठ विधायक खान और शिवपाल पर तरजीह देते हुए विधायक दल का नेता मनोनीत किया था. एसपी के सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते चौधरी ही नेता प्रतिपक्ष होंगे.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel