• Breaking News

    Monday, 10 April 2017

    कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड ले रही बदला, सुनील के साथ नए शो की तैयारी!

    कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड ले रही बदला, सुनील के साथ नए शो की तैयारी!


    कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड ले रही बदला, सुनील के साथ नए शो की तैयारी!

    सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद एक-एक करके सभी लोग कपिल का साथ छोड़ते जा रहे हैं. ऐसे में कपिल के शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है. कपिल के बुरे दिन क्या शुरू हुए, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने भी उनसे बदला लेने का मन बना लिया है. 

    अब खबर आ रही है कि कपिल की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोज ने सुनील ग्रोवर के साथ मिलकर एक नया शो प्लान कर लिया है. बताया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर एकदम अलग कॉन्सेप्ट पर बिल्कुल नया टीवी शो प्लान कर रहे हैं. इसमें उनका साथ प्रीति सिमोज भी शामिल थीं.
    सुनील ने अपना शो सोनी टीवी को सबमिट कर दिया है. सोनी टीवी ने इस शो की मंजूरी भी दे दी है और कपिल से बिल्कुल अलग समय भी मिल चुका है. माना जा रहा है कि जून से कपिल के शो के साथ सुनील ग्रोवर का ये शो आ सकता है. 
    बता दें कि चैनल कपिल को पहले ही एक महीने का अल्टीमेटम दे चुका है. इन खबरों का यही मतलब निकाला जा रहा है कि कपिल शर्मा की सोनी टीवी से विदाई हो सकती है. वैसे भी कपिल शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म फिरंगी में बिजी होने वाले हैं. उन्होंने माहौल भी पूरा बना लिया है.
    जब सुनील ग्रोवर के नए शो के बारे में प्रीति सिमोज का कहना है कि मैं ऐसे किसी प्लान का हिस्सा नहीं हूं, पर मैं कपिल का शो छोड़ चुकी हूं और ये देखकर हिम्मत मिली कि उनके शो पर मुझे मि भी नहीं किया गया. तो मैं आगे बढ़ सकती हूं.
    सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो का सेट अब सूना-सूना सा रहने लगा है. सुनील ग्रोवर के साथ-साथ शो के दूसरे कलाकारों चंदन प्रभाकर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने भी शो का बायकॉट कर दिया है. ऐसे में अब कपिल के शो का रंग भी अब फीका पड़ने लगा है.
    भले ही कपिल ने सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर से माफी मांग ली है, लेकिन सुनील इस बार कपिल को माफ करने के मूड में कतई नजर नहीं आ रहे हैं.कपिल के शो की टीआरपी दिनोंदिन गिरती जा रही है. यूट्यूब पर लाइक कम हो रहे हैं, डिसलाइक बढ़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कपिल की काफी किरकिरी हुई है और अब लोग उन्हें नापसंद करने लगे हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel