INCOME TAX रिटर्न भरकर रिसीट बंग्लुरू भेजते हैं तो जानेंः सीपीसी का नया पिनकोड !
इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं तो आपके लिए एक काम की खबर है. आयकर रिटर्न दाखिल करने के बाद आपको जो रिसीट या आयकर विभाग का एकनॉलेजमेंट बंग्लुरू भेजना होता है इसके लिए अब नया पिनकोड आ गया है.
इनकम टैक्स रिट्न फॉर्म या रिफंड से जुड़े दूसरे डॉक्यूमेंट बंग्लुरु में आयकर विभाग के सीपीसी को भेजने के इच्छुक करदाता अब इसे एक खास पिनकोड पर भेज सकते हैं. भारतीय डाक विभाग ने सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी) को नया पिनकोड जारी किया है. नया पिनकोड 560500 है. सीपीसी का पुराना पिनकोड 560100 था.
क्यों जारी किया गया ये नया पिनकोड?
डाक विभाग ने ये नया पिनकोड जारी किया है ताकि यह सुनिश्चित हो सकेगा कि केंद्र को भेजे गए पत्र या मेल गायब नहीं हों और बिना देरी के पहुंच सकें. इससे इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वालों पर डाक की देरी की वजह से पेनल्टी ना लग सके.

सीपीसी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का केंद्रीय डेटाबेस केंद्र है, जिसे सभी आयकर रिटर्न मिलते हैं चाहे वे ई-तरीके से भरे गए हों या डाक के जरिये भेजे गए हो. केंद्र रिफंड जारी करने के लिए उनकी प्रोसेसिंग करता है. अब तक कई बार आयकरदाताओं की शिकायतें होती थीं कि समय से भेजे जाने के बावजूद उनके एकनॉलेजमेंट या रिसीट बंग्लुरू समय से नहीं पहुंच पाए.
No comments:
Post a Comment