• Breaking News

    Tuesday, 4 April 2017

    तीन तलाक: कानपुर में पीड़ित महिलाओं ने लगाई पीएम मोदी और सीएम योगी से गुहार

    तीन तलाक: कानपुर में पीड़ित महिलाओं ने लगाई पीएम मोदी और सीएम योगी से गुहार


    तीन तलाक: कानपुर में पीड़ित महिलाओं ने लगाई पीएम मोदी और सीएम योगी से गुहार

    तीन तलाक पर मुस्लिम महिलाओं को योगी और मोदी सरकार ने नई उम्मीद जगा दी है. पिछले दो दिन में बरेली और कानपुर में तीन तलाक के मुद्दे सामने आए तो पीड़ित महिलाओं ने सीधे पीएम औऱ सीएम से गुहार लगा डाली.
    बरेली में 24 घंटे के अंदर तीन तलाक़ के तीन सनसनीखेज मामले सामने आए हैं. तो कानपुर में एक शख्स ने शादी के पांच महीने बाद ही अपनी पत्नी को तलाक दे दिया. अब इन सभी के परिवार वालों ने सीएम योगी औऱ पीएम मोदी से इंसाफ की गुहार लगाई है. ये महिलाएं लखनऊ में यूपी की महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से भी मिलीं.
     triple 03
    कानपुर की आलिया सिद्दीकी की तो पांच महीने पहले ही बिजनौर में तैनात असिस्टेंट लेबर कमिशनर नासिर के साथ शादी हुई थी. शादी के बाद नासिर अपनी पत्नी को घर ना ले जा कर होटल ले गया पत्नी ने जब ससुराल चलने को कहा नासिर 25 लाख रूपए दहेज़ की मांग करने लगा. लड़की के घर वालो ने जब देने से मना किया तो पति ने स्पीड पोस्ट से तलाक की चिट्ठी भेज दी.
    triple 02
    तीन तलाक की पीड़ित महिलाओ ने पीएम मोदी और सीएम योगी से मुश्लिम पर्सनल लॉ में दखल देने की अपील की है. तीन तलाक का मामला सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ में है. इस केस को लेकर 11 मई से सुनवाई होने वाली है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel