• Breaking News

    Wednesday, 5 April 2017

    मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता की बाइक सवार बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या

    मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता की बाइक सवार बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या


    यूपी: मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता की बाइक सवार बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या

    यूपी में मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे में आज सुबह बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. राजा वाल्मीकि बीजेपी में पहले नगर महामंत्री थे और अभी बीजेपी नगर कार्यकारिणी के सदस्य भी थे. उनका दूध का कारोबार था.

    राजा वाल्मीकि रोज की तरह आज सुबह भी शहर के होली चौक पर अपनी दुकान पर आकर बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन्हे तीन गोलियां मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. बीजेपी नेता की हत्या के बाद शहर में गुस्साई भीड़ ने कई जगह जाम लगा दिया है. लोग प्रशासन से जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
    उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा रहा है और चुनाव के दौरान बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था. बीजेपी नेता की हत्या से योगी सरकार पर दबाव आना लाजमी है, क्योंकि नई सरकार पर जनता की उम्मीदों का भारी दबाव है कि वो सूब की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाए.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel