• Breaking News

    Tuesday, 4 April 2017

    जेल बदलने के मामले में बाहुबली नेता अतीक अहमद को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत

    जेल बदलने के मामले में बाहुबली नेता अतीक अहमद को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत


    जेल बदलने के मामले में बाहुबली नेता अतीक अहमद को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत

    योगी राज में इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल से देवरिया जेल शिफ्ट किये गए समाजवादी पार्टी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद को इस मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिल सकी है.
    हाईकोर्ट ने किया मामले में दखल देने से इंकार
    हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने अतीक की अर्जी पर सुनवाई के बाद इस मामले में दखल देने से इंकार कर दिया है. हाईकोर्ट ने यह ज़रूर कहा है कि अगर अतीक को यह लगता है कि जेल बदले जाने से उनके अधिकारों का हनन हुआ है तो वह निचली अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं.
    चीफ जस्टिस डीबी भोंसले और जस्टिस यशवंत वर्मा की डिवीजन बेंच ने अतीक की अर्जी को ठुकराते हुए कहा है कि अगर वह निचली अदालत यानी ट्रायल कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट होते हैं तो वह उसे हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं.
    फैसले पर रोक लाए जाने की मांग
    अतीक अहमद ने खुद को इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल से देवरिया जेल शिफ्ट किये जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और अदालत से इस मामले में दखल देने की मांग करते हुए फैसले पर रोक लाए जाने की मांग की थी.
    अतीक का कहना था कि यह फैसला उन्हें परेशान करने वाला है, क्योंकि उनके खिलाफ दर्ज ज़्यादातर मुकदमों की सुनवाई इलाहाबाद की अलग- अलग अदालतों में चल रही है. अतीक ने इस मामले में कोर्ट से मंजूरी लिए बिना खुद को देवरिया जेल शिफ्ट किये जाने को अदालत की अवमानना भी करार दिया था और ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की थी.
    अतीक को सामान्य प्रक्रिया के तहत देवरिया जेल में किया गया शिफ्ट
    चीफ जस्टिस डीबी भोंसले और जस्टिस यशवंत वर्मा की डिवीजन बेंच में आज हुई सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने बताया कि अतीक को सामान्य प्रक्रिया के तहत देवरिया जेल में शिफ्ट किया गया है. अकेले अतीक ही नहीं बल्कि तमाम ऐसे बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया है, जिनके बारे में शिकायतें आई थीं.
    गौरतलब है कि यूपी में योगी सरकार बनने के बाद बाहुबली छवि के कई लोगों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किये जाने का आदेश हुआ था. इसके तहत अतीक को दो अप्रैल की रात को इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल से देवरिया के लिए भेजा गया था.
    शियाट्स यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी और मारपीट का आरोप
    इलाहाबाद की शियाट्स एग्रीकल्चर डीम्ड यूनिवर्सिटी में गुर्गों के साथ गुंडागर्दी करने और टीचर्स के साथ मारपीट करने के मामले में इलाहाबाद पुलिस ने 11 फरवरी को अतीक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel