• Breaking News

    Tuesday, 4 April 2017

    अयोध्या में रामायण म्यूजियम बनाने को लेकर महेश शर्मा ने की CM योगी से चर्चा

    अयोध्या में रामायण म्यूजियम बनाने को लेकर महेश शर्मा ने की CM योगी से चर्चा


    अयोध्या में रामायण म्यूजियम बनाने को लेकर महेश शर्मा ने की CM योगी से चर्चा

    अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाने को लेकर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस परियोजना पर विस्तृत चर्चा की.
    रामायण संग्रहालय से संबंधित कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा
    बैठक के बाद महेश शर्मा ने कहा, ‘‘हमने रामायण संग्रहालय से संबंधित कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की है. परियोजना के लिए 154 करोड रूपये जारी करने की केन्द्र सरकार की रजामंदी के बावजूद पूर्व की सरकार के समय इसे लेकर कुछ दिक्कतें आयी थीं.’’
    शर्मा ने कहा, ‘‘मुझे पूरा यकीन है कि केन्द्र और राज्य सरकारें उत्तर प्रदेश में पर्यटन और आध्यात्मिक पर्यटन को बढावा देने के लिए मिलकर काम करेंगी तथा उत्तर प्रदेश देश में पर्यटन का मुख्य केन्द्र बनेगा.’’
    परियोजना के लिए सप्ताह भर में जमीन देने पर सहमति
    राज्य की सत्ता संभालते ही योगी ने 21 मार्च को शर्मा से दिल्ली में मुलाकात की थी. खबर है कि दोनों ने अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाने के बारे में बातचीत की थी. बीजेपी सूत्रों ने कहा था कि योगी ने संग्रहालय को लेकर केन्द्र के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और परियोजना के लिए सप्ताह भर में जमीन देने पर सहमति दी है.
    शर्मा पिछले साल अक्तूबर में अयोध्या गये थे, जिसके बाद रामायण संग्रहालय बनाने की बात सुखिर्यां बनी. विरोधियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इसे हिन्दुत्व समर्थक तत्वों को लुभाने की कोशिश करार दिया था.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel