• Breaking News

    Wednesday, 3 May 2017

    छुट्टियों पर जाने से पहले पढ़ें ये टिप्स, सफर का मजा कर देंगे दोगुना!

    छुट्टियों पर जाने से पहले पढ़ें ये टिप्स, सफर का मजा कर देंगे दोगुना!


    छुट्टियों पर जाने से पहले पढ़ें ये टिप्स, सफर का मजा कर देंगे दोगुना!

    गर्मियों की छुट्टियों में ठंडे पहाड़ों और समुद्री तटों पर घूमने-फिरने का आनंद जरूर लें. लेकिन इन मौकों पर सौंदर्य के लिहाज से जागरूक रहना भी जरूरी है क्योंकि समुद्री तटों और पहाड़ों की बर्फ के पारदर्शी सतहों पर सूरज की किरणें मैदानी इलाकों के बजाय ज्यादा तेज होती हैं. ऐसे में त्वचा में जलन, कालापन, सनबर्न और मुहांसों जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
    ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन का कहना है कि रेतीले समुद्री तटों और बर्फीले क्षेत्रों में गर्मियों के मौसम में सूर्य की तेज किरणों की वजह से साफ सुथरी त्वचा पर कील मुंहासों की समस्या हो सकती है. छुट्टियों पर जाने से पहले ही सूरज की तेज अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान की प्रभावी रोकथाम के उपाय करने चाहिए, ताकि सौंदर्य के हिसाब से छुट्टियां दुखद अनुभव की यादगार न बनने पाएं.
    समुद्री पानी से यूं बचाएं बालों को –
    • समुद्री पानी से नहाने से आपके बाल खराब हो सकते हैं. समुद्री पानी में नहाते समय सिर को कैप से ढकने से बालों को सूरज की गर्मी और खारे पानी के नुकसान से प्रभावी तरीके से बचाया जा सकता है.
    • समुद्र में नहाने से पहले अपने बालों को सामान्य ताजे पानी से अच्छी तरह धोइए. बालों के छिद्र खुले होते हैं और बालों को धोने के बाद समुद्र में नहाने से बालों को नुकसान नहीं होगा, क्योंकि बाल समुद्री पानी को कतई नहीं सोखेंगे. वह पहले ही ताजे पानी को सोख चुके होते हैं.
    • समुद्री पानी में नहाने के बाद बालों को हल्के हर्बल शैम्पू से धो डालिए और शैम्पू के बाद बालों में कंडीशनर या हेयर सीरम का उपयोग कीजिए.
    छुट्टियों पर जाने ये उपाय अपनाएं :
    • धूप में जाने से 20 मिनट पहले चेहरे और शरीर के सभी खुले अंगों पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
    • सनबर्न से प्रभावित त्वचा में 30 या ज्यादा एसपीएफ सनस्क्रीन का उपयोग करें.
    • गर्मियों में छुट्टियों के दौरान मॉइस्चराइजर, रिहाइडरेंट, क्लींजर हेड क्रीम और होठों का बाम साथ रखना कतई न भूलें.
    • गर्मियों की छुट्टियों के दौरान तैलीय त्वचा को चमकाने और छिद्रों को साफ करने के लिए स्क्रब का अधिकतम उपयोग कीजिए.
    • समुद्री तट पर खारे पानी में नहाने के बाद चेहरे को ताजे साफ पानी से धोएं.
    • सनबर्न के प्रभाव को कम करने के लिए चेहरे पर ठंडे दूध की मालिश करके इसे कुछ समय तक छोड़ दें.
    • यदि आपकी तैलीय त्वचा है और आप गर्मियों में सफर कर रहे हैं तो टिशू पेपर, टेल्कम पाउडर और डिओडुरेंट अपने साथ जरूर रखें.
    • बालों को सूर्य की किरणों, हवा के झोंको और धूल मिट्टी से बचाने के लिए स्कार्फ का उपयोग करें.
    • तैलीय बालों के लिए गर्म पानी में टी बैग डुबोइए. टी बैग को हटाकर बाकी बचे पानी को ठंडा होने दीजिए और बाद में इसमें नींबू जूस मिलाकर बालों को साफ कीजिए. इससे बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद मिलती है.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel