इन वजहों से सनस्क्रीन का नहीं करना चाहिए बहुत ज्यादा इस्तेमाल!
र्मियों में अक्सर लोग सनसक्रीन लगाते हैं ताकि यूवी रेज किरणों से बच सकें. स्किन को टैन होने से बचा सकें. लेकिन क्या आप जानते हैं बहुत ज्यादा सनस्क्रीन के इस्तेमाल से विटामिन डी की कमी हो सकती है. इससे मसल्स वीकनेस बढ़ सकती है और बोन फ्रैक्चर हो सकता है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि हालिया रिसर्च में ये बात सामने आई है.
क्या कहती है रिसर्च-
यूएस की कैलिफोर्निया स्थित टोरो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि तकरीबन 1 बिलियन लोग दुनिया भर में विटामिन डी की कमी से गुजर रहे हैं. विटामिन डी की ये कमी सूरज की रोशनी में ना जाने और कुछ क्रोनिक डिजीज के कारण हो रहा है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट-
शोधकर्ता किम का कहना है कि लोग गर्मी में कम समय बाहर गुजारते हैं और जब बाहर जाते हैं तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं. जबकि धूप में विटामिन डी प्रोड्यूस होता है. धूप में जाने से विटामिन डी की कमी दूर होती है और मसल्स में जान रहती है. साथ ही बोन फ्रैक्चर से भी बच सकते हैं.

No comments:
Post a Comment